लाड़ली बहना योजना में बड़ी गड़बड़ी: 607 बहनों के ₹7.59 लाख उत्तर प्रदेश के दो खातों में ट्रांसफर

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 607 ‘लाड़ली बहनों’ की किस्त उत्तर प्रदेश के दो बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। 7.59 लाख रुपए सिद्धार्थनगर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी रकम के ट्रांसफर होने का पता लगते ही क्षेत्रीय कार्यालय सतर्क हो गया। फौरन दोनों खातों के लेन-देन पर रोक लगाई। शाखा प्रबंधक ने घटना को डेटा फीडिंग में गलती का परिणाम बताया है।

6.92 पहुंचे तो आश्चर्य रह गई महिला 
सिद्धार्थनगर के हरैया गांव निवासी गीता के खाते में MP की लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए कई बार ट्रांसफर हुए। गीता के खाते में कुल 6.92 लाख रुपए पहुंचे। इतनी बड़ी रकम आने का मैसेज देखकर गीता आश्चर्य में रह गई। गीता ने मोबाइल पर आए मैसेज को देखने के बाद बैंक को जानकारी दी। गीता ने शाखा प्रबंधक को बताया कि उनके बचत खाता संख्या (3239707427) में न जाने कहां से लाखों रुपए आ गए हैं। शाखा प्रबंधक ने खाता चेक किया तो पता चला कि मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए की किस्त कई बार में उनके खाते में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds