CG बहुचर्चित रामावतार जग्‍गी हत्‍याकांड : फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल को बड़ी राहत , याहया ढेबर की नियमित जमानत अर्जी ख़ारिज

रायपुर: सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्‍गी हत्‍याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्‍याकांड के आरोपित याहया ढेबर की नियमित जमानत अर्जी ख़ारिज हो गई है। जबकि फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल को बड़ी राहत मिली है। बाकी अभियुक्तों की अर्जी पर अगले महीने की 9 तारीख को सुनवाई होगी।

आज सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट नंबर 1 में आफ्टर नोटिस जग्‍गी हत्‍याकांड मामले में नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई की गई। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और संजय कुमार की बैंच ने बहस के बाद तथ्य को देखते हुए फिरोज सिद्दीकी और अभय गोयल की नियमित जमानत को स्वीकार किया और याहया ढेबर की नियमित जमानत अर्जी को ख़ारिज कर कर दिया। आपको बता दें कि इसके पूर्व 5 अभियुक्तों को जमानत दी जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हत्या का यह पूरा मामला 4 जून 2003 का है। जब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस पूरे हत्याकांड में पुलिस ने 31 लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी का भी नाम शामिल था। वही बुल्ठू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। इन आरोपियों में से एक अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

कौन थे राम अवतार जग्गी

कारोबारी बैकग्राउंड वाले रामावतार जग्गी देश के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे। जब शुक्ल कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए तो जग्गी भी उनके साथ-साथ गए। विद्याचरण ने जग्गी को छत्तीसगढ़ में एनसीपी का कोषाध्यक्ष बना दिया था।

ये हैं दोषी

जग्गी हत्याकांड में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत और विश्वनाथ राजभर दोषी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds