लॉगिन

CG : पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने नाम पर ठगी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh November 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने नाम पर ठगी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG : पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने नाम पर ठगी, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : जिले में इधर पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल चल रहे है, तो वहीं दलाल भी सक्रिय हो ये है। वहीं इसी कड़ी में पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने नाम पर ठगी करने का मामला आया सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी ने थाना सीटी कोतवाली कोंडागांव में लिखित आवेदन कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जीवन लाल शोम निवासी हल्दीभाटा जिला धमतरी के द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती लगा दूंगा कहकर झांसा देकर मेरे साथ और अन्य साथियों के साथ कुल 4,50,000 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी कर ठगी किया। कोतवाली थाना जीरो रिपोर्ट दर्ज हेतु थाना विश्रामपुरी को कार्यवाही सौंपा गया। अपराध कायम कर आरोपीयों की पतासाजी के लिए तत्काल विशेष टीम गठित कर धमतरी के लिए रवाना हुई|

इस दौरान जीवन लाल शोम के घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके कब्जे से प्रवेश पत्र की 9 छायाप्रति और 30,000 हजार रूपये कैश बरामद किया गया एवं आरोपी उदय शोरी के पास से 7000 रूपये रकम व हेम लाल मरकाम के कब्जे से 5000रूपये को बरामद किया गया, वहीँ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds