डिप्टी सीएम साव पहुंचे रतनपुर : जन्मदिवस के अवसर पर मां महामाया से लिया आशीर्वाद

कोटा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान साव ने सबसे पहले मां महामाया देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और राज्य की खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पद प्रक्षालन कर उन्हें सम्मान किया।

जन्मदिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लड्डुओं से तौला गया। इसके बाद साव ने पीएम शहरी आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। साथ ही उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 लाख रुपए के छह ई रिक्शा भी शामिल हैं।जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के अधिकारियों और लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर साव को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds