लॉगिन

संभल हिंसा: 1 दिसंबर तक बाहरियों की एंट्री पर रोक, अब तक 4 की मौत

National November 25, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
संभल हिंसा: 1 दिसंबर तक बाहरियों की एंट्री पर रोक, अब तक 4 की मौत

संभल हिंसा: 1 दिसंबर तक बाहरियों की एंट्री पर रोक, अब तक 4 की मौत

यूपी के संभल स्थित जामा मस्जिद में रविवार, 24 नवंबर को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हिंसा में अब तक चार युवकों की मौत हो गई है। इनमें नईम (30), कैफ (18), नोमान (50) और बिलाल (23) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ घायल हुए। 22 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि मौतें पुलिस फायरिंग से हुईं, लेकिन प्रशासन ने इससे इनकार किया है।

इंटरनेट बंद और स्कूलों की छुट्टी
हिंसा के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एहतियातन 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। संभल तहसील के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। स्थिति को काबू करने के लिए पीएसी की तीन बटालियन तैनात की गई हैं। डीएम ने कहा कि जिले में बाहरी व्यक्तियों की एंट्री पर एक दिसंबर तक रोक लगाई गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों पर अब गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds