लॉगिन

संसद का शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी बोले जिन्हें जनता ने बार-बार रोका, ऐसे मुठ्ठीभर सांसद हंगामा करते हैं

National November 25, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
संसद का शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी बोले जिन्हें जनता ने बार-बार रोका, ऐसे मुठ्ठीभर सांसद हंगामा करते हैं

संसद का शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी बोले जिन्हें जनता ने बार-बार रोका, ऐसे मुठ्ठीभर सांसद हंगामा करते हैं

18वीं लोकसभा का पहला शीतकालीन सत्र शुरू आज, सोमवार (25 नवंबर) से शुरू होगा। मौजूदा लोकसभा का यह तीसरा सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। पीएम मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया। कुछ विपक्ष बेहद जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करते रहे हैं। उनकी इच्छा रहती है कि सदन में सुचारू रूप से काम हो। लेकिन, बार बार जनता ने जिन्हें नकार दिया है वह अपने साथियों और लोकतंत्र की भावनाओं को अनादर करते हैं। ऐसे मुठ्ठीभर सांसद हंगामा करते हैं।

आशा करता हूं कि नए साथियों को मौका मिले

पीएम मोदी ने कहा कि मैं बार-बार विपक्ष के साथियों से अनुरोध करता रहा हूं सदन का समय उपयोगी साबित हो। मैं आशा करता हूं कि नए साथियों को मौका मिले। सभी पार्टियों में नए सदस्य हैं। उनके पास नए विचार हैं। भारत को आगे ले जाने के लिए मन में नई नई कल्पनाएं हैं। आज विश्व भारत को बेहद आशा की नजर से देख रहा है।

हम जनता जनार्दन की भावनाओं का सम्मान करें

पीएम मोदी ने कहा कहा कि ये 2024 के चुनाव के बाद देश की जनता को अपने अपने राज्यों में कुछ स्थानों पर अपनी भावनाएं प्रकट करने का मौका मिला है। उसमें भी 2024 नतीजों को राज्यों ने और ज्यादा ताकत दी है। समर्थन का ग्राफ बढ़ा है। लोकतंत्र की यह शर्त है कि हम जनता जनार्दन की भावनाओं का आदर करें। उनकी आशाओं और अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने के लिए दिन रात मेहनत करें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds