धान खरीदी में आई बाधा : अधिकांश खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी, किसान बाजार से 30- 35 रु में खरीद रहे

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के बीच बारदाने की समस्या अड़चन बन रही है। अधिकतर खरीदी केंद्रों में पुराने बारदाने की कमी हो रही है। जिले के 166 सेवा सहकारी समितियों के केंद्रों में धान की खरीदी जारी है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से लगभग 9 लाख 62 हजार 910 मैट्रिक टन धान की खरीदी होगी।

दरअसल, सोमवार कई खरीदी केन्द्रों में जो किसान धान लेकर मंडियों में पहुंचे है। उन किसानों से 50 प्रतिशत बारदाना मंगाया जा रहा है। केंद्रों में बारदाना की कमी देखी जा रही  है। बारदाने की कमी को लेकर प्रभारी ने बताया गया कि, पुराने बारदाना की कमी के चलते हम किसानों से 50% बारदाना लाने को कह रहे हैं तभी खरीदी हो पाएगी।

किसान 35 रू में खरीद रहे बारदाना 

सोमवार से जिन-जिन किसानों का टोकन कटा है वे किसान आनन फानन में बाजार से 30 से 35 रु की दर से बारदाना खरीद रहे हैं। इसका असर उनके आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि, अभी धान खरीदी की शुरुआत से ही सरकार के पास बारदाना की किल्लत हो गई है। अभी पूरे 2 माह तक धान खरीदी चलेगी बाजार में बारदाना की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। जिसके कारण ₹20 का पुराना बारदाना 30 से ₹35 में बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds