CG ठगी का आरोपी गिरफ्तार : नौकरी लगाने के नाम पर की थी 38 लाख की ठगी, रायपुर में छिपकर बैठा था आरोपी

बीजापुर। जिले में एक युवक ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर करीब 38 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है। हालांकि, पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी को रायपुर के संतोषी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेज दिया है। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ के रहने वाले सहदेव राम निषाद ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, रायपुर के रहने वाले भुवनेश देवांगन से उनकी जान पहचान थी। वहीं उसने झांसा दिया कि सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसने पैसे की डिमांड की। उनके साथ-साथ कुछ और लोग भी थे। जिन्होंने नौकरी लगाने साल 2022 से 2023 में नगद और चेक के माध्यम से कुल 38 लाख 50 हजार रुपए दिए। जिसके बाद उसने नौकरी भी नहीं लगवाई। न फोन कॉल उठाया न ही मुलाकात की। वो फरार हो गया था। उन्हें लगा कि युवक ने उनके साथ फ्रॉड कर दिया है। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ऍफ़आईआर दर्ज की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक रायपुर के संतोषी नगर इलाके में है। जिसके बाद भैरमगढ़ थाना से जवानों की एक टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया। जिसके बाद उसे पकड़कर लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार की देर शाम मीडिया की इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds