उप जेल में प्रिजन स्मार्ट कोर्स : कैदियों ने गोंडी में सीखी जीवन जीने की कला, मानसिक स्वास्थ्य का मिला लाभ

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के उप जेल में आठ दिवसीय प्रिजन स्मार्ट कोर्स का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 नवम्बर से शुरू हुई और 22 नवम्बर तक चली है। बताया जा रहा है कि, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था और जेल प्रशासन के सहयोग से बंदियों के जीवन स्तर और व्यक्तित्व विकास के लिए श्री रविशंकर के द्वारा यह आयोजन किया गया है।इस आयोजन में योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया के द्वारा बंदियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का लाभ मिला ।

शिविर का संचालन पूर्व योग आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य और वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक अजय सिंह बैस, बलराम पूनेम के द्वारा किया गया है। उप जेल में यह अत्यंत महत्वपूर्ण शिविर बंदियों के सुविधा के लिए हिंदी और गोंडी भाषा में लिया गया हैं, जिसमें 80 बंदियों ने भाग लिया हैं। शिविरोपरांत अनेक बंदियों ने नकारात्मकता, अनिद्रा, मानसिक तनाव से मुक्ति, क्रोध और हिंसा से मुक्ति, और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds