लॉगिन

राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा- सीएम विष्णुदेव साय

Chhattisgarh November 23, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा- सीएम विष्णुदेव साय

राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा- सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस पर निशासा साधते हुए सीमए साय ने कहा, कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे हैं, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे भूपेश बघेल हो, ये लोग जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds