रामलला के दर्शन कर वापस लौटे लोगों का गृहमंत्री ने किया भव्य स्वागत, बोले “अयोध्या से लाए गए रामलला का आशीर्वाद समृद्धि और खुशहाली के मार्ग करेगा प्रशस्त”

कवर्धा : रामलला के दर्शन कर वापस लौटे लोगों का गृहमंत्री विजय शर्मा ने भव्य स्वागत किया। X पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा,आज कबीरधाम जिले के श्रद्धालु, जो पवित्र अयोध्या नगरी में रामलला के दर्शन कर वापस लौटे, का कवर्धा विधायक कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। रामलला के दर्शन कर लौटने पर श्रद्धालुओं के चेहरे पर असीम खुशी और आस्था का भाव देखा गया। अयोध्या से लाए गए रामलला का आशीर्वाद निश्चित रूप से जिले की समृद्धि और खुशहाली के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

कबीरधाम जिले की सिंगारिका मरकाम ने अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए। यात्रा के बाद सिंगारिका जी ने अपने अनुभव साझा किया, आप सभी जरुर सुने। यह योजना छत्तीसगढ़वासियों को भगवान श्रीराम के चरणों में पहुँचने और उनकी दिव्यता का अनुभव करने का एक अद्भुत अवसर प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds