BIG BREAKING : सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सुकमा : जिले के कोन्टा के भेज्जी इलाके में दक्षिण बस्तर डिवीजन के नक्सलियो की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी की बल रवाना हुई थी. वहीं नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौक़े से जवानों ने तीन ऑटोमैटिक समेत कई हथियार भी बरामद किया गया है.
कल उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आ रहे नक्सलियों से हुई थी मुठभेड़
कल उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर नदी पार कर आ रहे नक्सलियों से उड़ीसा पुलिस के जवानों की मुठभेड़ हुई थी. ये मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर की सीमा पर उड़ीसा में हुई है. इस मुठभेड़ में उड़ीसा पुलिस का एक जवान घायल हुआ था.
इसके पहले 16 नवंबर को 5 नक्सली हुए थे ढेर
बता दें कि कांकेर-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में 16 नवंबर को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान 5 नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे. अब इन सभी की पहचान हो चुकी है. पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सलियों की शिनाख्त की गई थी. इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था. सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था