दिल्ली-एनसीआर में रात में सताने लगी कड़ाके की ठंड, 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

दिल्ली-एनसीआर में रातें ठंडी होनी शुरू हो गई है और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जिसके चलते लोगों को रजाई और कंबल में पैक होकर सोना पड़ रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रात के समय दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि आज यानी 22 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। वहीं दिन के मुकाबले रातें ज्यादा ठंडी होगी और 30 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी के आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलवा गाजियाबाद में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।