RAIGARH NEWS : मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत पीलाराम राठिया को मिला दुर्घटना बीमा का लाभ

रायगढ़ : मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत मछुआरों का समूह दुर्घटना बीमा के तहत जिले के 7900 मछुआरों का दुर्घटना बीमा मछली पालन विभाग की ओर से किया गया है। योजना के तहत मछुआरों का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है तथा दुर्घटना के दौरान मृत्यु या स्थाई अपंगता होने पर 2 लाख 50 हजार रुपये एवं दुर्घटना के दौरान अस्पताल से भर्ती होने पर 25 हजार रूपये बीमा कंपनी द्वारा नामिनी/बीमा धारक को प्रदाय किया जाता है।

योजना के तहत रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-खरसिया के ग्राम चपले के स्व.श्री नेतराम राठिया पिता श्री पीलाराम राठिया का बीमा किया गया था। स्व.श्री नेतराम राठिया शासकीय तालाब को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य कर रहा था। जिस कारण उनका दावा प्रकरण तैयार कर बीमा कंपनी को भेजा गया और 5 लाख रूपये नामिनी श्री पीलाराम राठिया को डी.बी.टी. के माध्यम से बैंक खाता में भुगतान किया गया। श्री पीलाराम राठिया द्वारा उक्त कार्य हेतु मछली पालन विभाग एवं बीमा कंपनी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds