लॉगिन

MP News : विजयपुर और बुधनी उपचुनाव की मतगणना के लिए तैयारी पूरी, मतगणना स्थल पर ट्रिपल लेयर में होगी सिक्योरिटी

Madhya Pradesh November 20, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : विजयपुर और बुधनी उपचुनाव की मतगणना के लिए तैयारी पूरी, मतगणना स्थल पर ट्रिपल लेयर में होगी सिक्योरिटी

MP News : विजयपुर और बुधनी उपचुनाव की मतगणना के लिए तैयारी पूरी, मतगणना स्थल पर ट्रिपल लेयर में होगी सिक्योरिटी

भोपाल : मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट विजयपुर(निर्वाचन क्षेत्र नंबर- 2) और बुधनी (निर्वाचन क्षेत्र नंबर- 156) में 13 नवंबर को उपचुनाव हो चुके हैं. अब 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इसके लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतगणना के लिये सभी सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गये हैं.

विजयपुर और बुधनी में तैयारियां पूरी

विजयपुर विधानसभा की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में होगी. इस विधानसभा क्षेत्र के 327 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा EVM में डाले गये मतों की गणना के लिए 16 टेबल्स लगाई जाएंगी. मतगणना 21 राउंड्स में पूरी कराई जाएगी. बुधनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में होगी. इस विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा EVM में डाले गये मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल्स लगाई जाएंगी. मतगणना 13 राउंड्स में पूरी होगी.

मतगणना स्थल पर होगी कड़ी सुरक्षा

मतगणना स्थल पर ट्रिपल लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. केवल अधिकृत अधिकारी और पासधारी व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे. कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर में प्रवेश नहीं करेगा. मतगणना कर्मियों का ट्रिपल लेयर में रेण्डमाईजेशन होगा.

गणना व्यवस्था में कौन होंगे शामिल

हर मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टॉफ और एक माइक्रो ऑर्ब्जवर रहेगा. समुचित संख्या में गणनाकर्मी मतगणना सम्पन्न कराएंगे.

मतगणना हॉल के भीतर ये सामग्री ले जा सकेंगे

मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता को कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए EVM और VVPAT जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई हैं तथा प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति रहेगी.

ये सामग्री रहेगी प्रतिबंधित

मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटखा प्रतिबंधित रहेगा. किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी. केवल RO, ARO, काउंटिंग सुपरवाइजर जो ईटीपीबीएमएस(ETPBMS)/इनकोर से जुडे हैं. वे केवल ईटीपीबीएमएस(ETPBMS)/इनकोर ओपन करने के लिए ओटीपी(OTP) हेतु मोबाइल ले जा सकेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds