आज भारत-चीन के बीच एशियन ट्रॉफी का फाइनल, खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है टीम इंडिया

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है. खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना चीन से होगा. चीन को हराते ही भारतीय टीम खिताब अपने नाम कर लेगी. टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनके फाइनल में जीतने के चांस काफी हाई दिख रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि इस खिताबी मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

कब होगा मैच?

भारत और चीन की महिला टीमों के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला आज यानी 20 नवंबर, बुधवार को होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत 4:45 बजे से होगी.

कहां होगा मैच?

भारत और चीन के बीच खिताबी मुकाबला बिहार के राजगिर स्टेडियम में खेला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds