लॉगिन

2 बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत 4 लोग घायल

Chhattisgarh March 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
2 बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत  4 लोग घायल

2 बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत 4 लोग घायल

रायपुर : कोरबा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा दर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

एनटीपीसी प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करने वाला हरि सिंह (28) अपने एक साथी के साथ प्लांट से काम खत्म करके देर रात वापस लौट रहा था। दोनों बाइक से अभी दर्री के राजीव नगर के पास पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो गया है।

बताया गया कि दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिससे हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं 4 और लोग को भी हल्की चोटें आई थीं। जिसके बाद हरि को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अब मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds