बस्तर प्रवास पर सीएम साय : माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह और कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत CRPF बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान की सराहना की। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अद्वितीय प्रयास है। पौधरोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds