महाराष्ट्र चुनाव: वोटिंग से पहले मुंबई में कैश कांड, BJP नेता पर पैसे बांटने का आरोप; EC ने PC रुकवाई

Vinod Tawde: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। मंगलवार(19 नवंबर) को मुंबई के वसई और विरार इलाके में जमकर हंगामा हुआ। बहुजन विकास आघाडी (BVA) ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि तावड़े ने होटल में लोगों को पैसे दिए। इस घटना ने चुनावी माहौल गर्म कर दिया है। हालांकि, विनोद तावड़े ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है और पैसों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, इलेक्शन कमीशन ने विनोद तावड़े के खिलाफ FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला, कैसे शुरु हुआ विवाद
विनोद तावड़े, मंगलवार के दोपहर मुंबई के नालासोपाड़ा स्थित एक पांच सितारा होटल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।बहुजन विकास अघाड़ी के अध्यक्ष और वसई के विधायक हितेंद्र ठाकुर वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। इस दौरान हितेंद्र ठाकुर के बेटे और नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर भी मौजूद थे। बीवीए के कुछ कार्यकर्ताओं के हाथों में मोबाइल ले रखा था। बैठक में पहुंचते ही बीवीए कार्यकर्ताओं ने एक बैग से कुछ पैसे निकाले और लहराने लगे। बीवीए के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसके बाद आरोप लगाया कि विनोद तावड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds