लॉगिन

RAIGARH NEWS : चोर सोना चांदी नकदी छोड़कर किया अंडरगारमेंट चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो बोला, फिर वापस आऊंगा

Chhattisgarh November 19, 2024 रिपोर्टर: Pramod Agrawal
RAIGARH NEWS : चोर सोना चांदी नकदी छोड़कर किया अंडरगारमेंट चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो बोला, फिर वापस आऊंगा

RAIGARH NEWS : चोर सोना चांदी नकदी छोड़कर किया अंडरगारमेंट चोरी, पुलिस ने पकड़ा तो बोला, फिर वापस आऊंगा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल से अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले एक बदमाश युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करीब 2 बजे छत से कूदकर जीएनएम इंस्टीट्यूट के गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचा। हॉस्टल में नर्सिंग की करीब 85 छात्राएं मौजूद थीं। बदमाश एक-एक करके हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाने लगा। शुरू में तो लड़कियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ये बार-बार होने लगा तो लड़कियां डर गई और चिल्लाने लगीं। इसी बीच बदमाश एक कमरे के भीतर दाखिल हो गया।

कमरे के भीतर से बदमाश लड़कियों के अंडरगारमेंट्स उठाने लगा। इस बीच बाकी लड़कियों ने जब उसे रोकने की कोशिश कि तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कमी को चोट भी आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पहचान राहुल नेम के रूप में हुई है।

आरोपी ने छात्राओं को दी धमकी ….

पुलिस को आरोपी या नेम की पाकेट से छात्राओं के अंडरगारमेंट्स मिले।वहीं जब कम पकड़कर ले जा रही थी तो उसने छात्राओं को धमकी दी कि वो वापस आएगा। चलते हॉस्टल की लड़कियां डरी हुई हैं। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि आरोपी राहुल नेम नशे में था। वहीं पूरा मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों को कहना है कि हॉस्टल में वार्डन मौजूद नहीं थी। सिर्फ एक चौकीदार है, उसी पर हॉस्टल और वहां रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा है। छात्राओं के कमरों में कुंडी तक नहीं लगी है।

प्रिंसिपल बोलीं- वार्डन छुट्टी पर गई हैं

नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की प्राचार्य अनीता सोनी ने बताया यहां पर कल वार्डन भी दी पर थी। 2 को भी यहां अटैच किया गया है इसके अलावा कई बार हमने भी ऊपर अधिकारियों को दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds