CG : फौजी पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने में कराई शिकायत दर्ज, समाज वालों ने कर दिया बहिष्कार

कांकेर : जिले की एक शादीशुदा महिला के पति और समाज ने साथ छोड़ दिया है। पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला का कसूर ये है कि अपने फौजी पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने में केस दर्ज कराई है, जिससे नाराज होकर समाज वालों ने उनका बहिष्कार कर दिया है। उसकी बहन की भी शादी तुड़वा दी। प्रताड़ित महिला ने पुलिस और जिला प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। तंग आकर अब हाईकोर्ट की शरण ली है। महिला की याचिका पर कलेक्टर-एसपी सहित कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल, ढेकुना गांव की रहने वाली मुनिका जैन की शादी करीब 17 साल पहले लखनपुरी गढ़ियापारा के रहने वाले राजेश्वर कुमार जैन से हुई थी। राजेश्वर आईटीबीपी  में चाइना बॉर्डर पर पदस्थ है। शादी के बाद उनकी एक बच्ची भी हुई। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे कर पति की प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि महिला को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। जब महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की, तब समाज के लोगों को नागवार गुजरा। उन्होंने सामाजिक बैठक बुलाई और जब तक उसका केस चलेगा, तब तक समाज से बहिष्कृत करने का ऐलान कर दिया। महिला के साथ-साथ उसके परिवार वालों को भी बहिष्कार की यातना झेलनी पड़ रही है।

महिला मुनिका और मायके वाले समाज से बहिष्कृत हैं। यही नहीं उन्होंने उसकी छोटी बहन की शादी भी तोड़ दी है। महिला ने बताया कि उसकी बहन की शादी समाज के ही युवक से तय हुई थी, जिसके बाद समाजवालों ने उसे भी छोड़ने की धमकी दी। इस तरह से उसकी शादी नहीं होने दी जा रही है। महिला का आरोप है कि ITBP में पदस्थ उसके पति ने दूसरी महिला से चूड़ीयाही शादी रचा ली है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने भरण पोषण को लेकर भी केस लगाया है, लेकिन प्रशासन और पुलिस उसके केस में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds