लॉगिन

CG : समलेश्वरी मंदिर में माता जी के मुकुट समेत लाखों की चोरी, लोगों में आक्रोश

Chhattisgarh November 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : समलेश्वरी मंदिर में माता जी के मुकुट समेत लाखों की चोरी, लोगों में आक्रोश

CG : समलेश्वरी मंदिर में माता जी के मुकुट समेत लाखों की चोरी, लोगों में आक्रोश

महासमुंद। जिले में लगातार चोरी के वारदात को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। चोर जिले के मंदिर गुरुद्वारा को निशाना बना रहे हैं। जिले के कई मंदिरों में लगातार चोरी की गई है। बीती रात महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र स्थित समलेश्वरी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है।

चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल तत्काल मंदिर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। मंदिर में हुई इस तरह से चोरी की घटना पर विधायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और पुलिस को मामले की जाँच कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने को कहा। इस दौरान मंदिर में जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

आपको बता दें कि बीती रात मंदिर के पीछे गेट से घुसकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें आरोपियों ने माता जी का मुकुट दान पेटी में रखें रुपए सभी की कीमत लगभग एक लाख का समान चुरा लिया गया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds