लॉगिन

छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से बारहवीं पास लोगों को मिलेगा 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता, अधिसूचना जारी

Chhattisgarh March 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से बारहवीं पास लोगों को मिलेगा 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता, अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से बारहवीं पास लोगों को मिलेगा 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता, अधिसूचना जारी

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए राज्‍य सरकार ने सौगात दी है। राज्‍य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार बेरोजगारी भत्ता देने के लिए रोजगार विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार राज्य के बारहवीं पास बेरोजगारों को अप्रैल महीने से हर माह 2500 रुपए दिया जाएगा। एक साल में यदि नौकरी नहीं मिलेगी तो एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा।

यह भी बताया गया है कि हालांकि दो साल से ज्यादा बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान नहीं होगा। जानकारी के अनुसार बेरोजगारी भत्ते के लिए वे युवा ही पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख से कम हो।

एक परिवार से एक ही व्‍यक्ति को

एक परिवार से एक ही व्यक्ति को भत्ता दिया जाएगा जो 1 अप्रैल से देय होगा। हां यदि सरकारी या निजी किसी भी नौकरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी ठुकराने वाले अपात्र हो जाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds