कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन : कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू, पार्टी अध्यक्ष खड़गे समेत 47 नेता मौजूद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां  राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन स्थल के पास कन्वेंशन हॉल में कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक चल रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 47 सदस्य शिरकत कर रहे हैं।

बैठक से पहले अधिवेशन स्थल पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य सदस्यों का राजकीय पटका पहनाकर सम्मान किया। दोपहर 2 बजे तक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक चलेगी। इसके बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds