लॉगिन

7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मृतक की मा ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

Chhattisgarh March 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मृतक की मा ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मृतक की मा ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में 7 वर्षीय मासूम आयुष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता मासूम का शव लेकर घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि वह नशे में था और साइकिल नहर में गिर गई, जिससे उसका बेटा पानी में डूब गया।

वहीं मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मां का कहना है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था और कई दिनों से बेटे को मार डालने और खुद को खत्म करने की धमकी दे रहा था।

जानकारी के मुताबिक बीती रात पिता बच्चों को लेकर घर से निकला था, जिसके बाद सुबह यह घटना सामने आई। फिलहाल पामगढ़ पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds