लॉगिन

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए आईएएस, देखें लिस्ट

Chhattisgarh February 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए आईएएस, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए आईएएस, देखें लिस्ट

रायपुर : भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन किया है. इन सभी 7 अधिकारियों को प्रमोट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) नियुक्त कर दिया है. इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अधिसूचना जारी कर दी है. जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, जिन्हें आईएएस प्रमोट किया गया है-

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारी बने आईएएस

तीरथराज अग्रवाल

लीना कोसम

सौमिल रंजन चौबे

बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

सुमित अग्रवाल

संदीप कुमार अग्रवाल

आशीष कुमार तिकारिहा

भारत द्वारा इन सभी 7 अधिकारियों की नियुक्ति साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्त पदों के आधार पर की गई है.

जानें डिटेल

अधिकारी लीना कोसम वर्तमान में पीएससी की परीक्षा नियंत्रक हैं.

सौमिल रंजन चौबे वर्तमान में हार्वर्ड एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं. वह जनसंपर्क संचालक के पद पर रह चुके हैं.

संदीप अग्रवाल बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ हैं.

साल 2013 PSC के टॉपर सुमित अग्रवाल को भी प्रमोट करके आईएएस बनाया गया है.

बीरेन्द्र पंचभाई वर्तमान में बस्तर में पदस्थ हैं. वह लंबे समय तक रायपुर में पदस्थ थे.

तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी हैं.

आशीष टिकरिहा वर्तमान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds