लॉगिन

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में 7 दिनों का राजकीय शोक, आदेश जारी

Chhattisgarh December 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में 7 दिनों का राजकीय शोक, आदेश जारी

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में 7 दिनों का राजकीय शोक, आदेश जारी

रायपुर। पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक को लेकर आदेश जारी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds