छत्तीसगढ़ में 6 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आईपीएस श्वेता सिन्हा को मिली रेल एसपी की जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. देर रात 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है. राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग की ओर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें आईपीएस पंकज चंद्रा, आईपीएस भावना पांडेय, आईपीएस विमल कुमार बैस, आईपीएस हरीश राठौर, आईपीएस राजश्री मिश्रा और आईपीएस श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं. सभी अधिकारियों को तुरंत नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं.
6 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 6 अधिकारी- आईपीएस पंकज चंद्रा, आईपीएस भावना पांडेय, आईपीएस विमल कुमार बैस, आईपीएस हरीश राठौर, आईपीएस राजश्री मिश्रा और आईपीएस श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं, जिनकी नवीन पदस्थापना की गई है. जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिली है.
नाम | नवीन पदस्थापना |
IPS पंकज चंद्रा | सेनानी 13वीं वाहिनी छ.स.वल बांगो कोरबा |
IPS भावना पांडेय | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर |
IPS विमल कुमार बैस | सेनानी 11वी वाहिनी छ.स.बल जांजगीर-चांपा |
IPS हरीश राठौर | पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा |
IPS राजश्री मिश्रा | पुलिस अधीक्षक, ए.टी.एस. विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर |
IPS श्वेता सिन्हा | पुलिस अधीक्षक, (रेल) रायपुर |