भूपेश बघेल समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि का केस, हिमंता बिस्वा का दावा- प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठे आरोप लगाए

रायपुर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के 3 दिग्गज नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि का केस किया है. असम के मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया साइट एक्स पर मानहानि मुकदमे की जानकारी दी है. भूपेश बघेल के अलावा 2 अन्य नेताओं जितेंद्र सिंह और गौरव गोरोई पर भी हिमंता बिस्वा शर्मा ने केस किया है.

‘झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने पर दायर किया केस’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मेरे खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और गलत आरोप लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है.’

हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार पर जमीन कब्जा का आरोप

असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने 4 फरवरी को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था. गौरव गोगोई ने कहा था, ‘हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार ने 12 हजार बीघा जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया.’

गोगोई के आरोप लगाने के बाद उसी समय हिमंता बिस्वा सरमा ने नराजगी जाहिर की थी. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि वो गोगोई ने बिना किसी बुनियाद के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसलिए वे मानहानि का केस करेंगे.

हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई के बीच बढ़ी तल्खी

असम की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री ने भी असम कांग्रेस के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान के नागरिक से अच्छे संबंध हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds