लॉगिन

5 ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे किस वनमंडल की मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh August 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
5 ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे किस वनमंडल की मिली जिम्मेदारी

5 ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे किस वनमंडल की मिली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी पहली पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य के अलग-अलग वनमंडलों में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

5 ट्रेनी IFS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग

जारी आदेश के अनुसार, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वनमंडल (सरगुजा), मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वनमंडल, परख सारडा को सुकमा वनमंडल, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर वनमंडल और यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है.

इन वनमंडल की मिली जिम्मेदारी

इन अधिकारियों की नियुक्ति के साथ अब वे संबंधित वनमंडलों में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, वनों के विकास और विभागीय प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे. सरकार के इस आदेश के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds