छत्तीसगढ़ में 2 साल में 475 साइबर ठग गिरफ्तार, गैंग में सीए-डॉक्टर तक शामिल, इन लोगों को बनाते थे निशाना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए है. वहीं पिछले दो साल के आंकड़ें सामने आए हैं. जिसमें 475 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंक कर्मचारी, मल्टीनेशनल कंपनियों के सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शिक्षक और अन्य पेशेवर वर्ग के लोग शामिल हैं.

जानें किन लोगों के निशाना बना रहे साइबर ठग?

ये साइबर ठग ज्यादातर उच्च शिक्षित और पेशेवर लोग ही अपना निशाना बना रहे. साइबर ठग उद्योगों से जुड़े लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी का शिकार बना रहे. वहीं, रिटायर अधिकारी, डॉक्टर, पुलिसकर्मी और निवेशकों को शेयर मार्केट से जुड़े फर्जी निवेश के नाम पर ठगा जा रहा है. विधायक, नेता और वरिष्ठ नौकरशाह भी इन अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं.

जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर ठगी से अर्जित रकम को शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ से संचालित कुछ साइबर गिरोह विदेशी नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं.

साइबर ठगों में सीए-डॉक्टर तक शामिल

वहीं गिरफ्तार आरोपितों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फार्मासिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, इंडियन ओवरसीज बैंक के हेड ब्रांच मैनेजर, आरबीएल बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर और बैंकों के सेल्स एक्जीक्यूटिव जैसे पेशों से जुड़े लोग शामिल पाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds