Site icon khabriram

40 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर और एक खरीददार गिरफ्तार

रायपुर में लगातार अपराधों से जुड़ी खबर सामने आ रही हैं। रायपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही मे 40 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर और एक खरीददार गिरफ्तार किए गए हैं। उड़ीसा के बालंगीर से तस्करी कर मंडला मप्र लेकर जाते हुए इन्हे दबोचा गया है। तस्करों ने इको कार में स्पेशल चेंबर में रखकर तस्करी कर रहे थे। जब्त गांजे की कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपए बताई जा रही है। एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने इसका खुलासा किया है। सायबर सेल के नारकोटिक्स विंग की कार्यवाही बताई जा रही है।
रायपुर पुलिस की सायबर सेल ने 2 महीने में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 19 मामलों में 42 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। वहीं 1 करोड़ 60 लाख 11 हजार 550 रुपए कीमत का नशे का सामान किया जब्त किया है। पुलिस ने दो ड्रग पैडलरों की संपत्ति को कुर्क करवाने की प्रक्रिया की शुरू की है। एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Exit mobile version