2 मार्च तक 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, प्रेम व सुख का कारक ग्रह बना देगा धनवान

शुक्र ग्रह यदि शुभ स्थिति में है तो साधक का भाग्य खुल जाता है। शुक्र ने 20 फरवरी को अपनी चाल बदली है। श्रवण नक्षत्र में प्रवेश किया है। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 12 राशियों को प्रभावित करेगा। शुक्र का अगला गोचर 2 मार्च को होगा। लग्जरी ग्रह की बदलती चाल कुछ राशियों को लाभ दिला सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शुक्र देव की कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी। कोई भी फैसला लेते समय दिल की बात सुनें।
वृश्चिक राशि
शुक्र के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होगा। कानूनी मामले में जीत हासिल करेंगे। व्यापार कर रहे जातकों को गुड न्यूज मिल सकती है। पुराना निवेश आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा। मार्केटिंग से फायदा हो सकता है।
तुला राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद रहेगा। रुके हुए काम में रफ्तार आएगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग आपके खिलाफ थे, वहीं पक्ष में आएंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात प्रफुल्लित करेगी।