लॉगिन

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से दिनदहाड़े 23 लाख की चोरी, 17 लाख कैश और गहने ले उड़े चोर

Chhattisgarh March 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से दिनदहाड़े 23 लाख की चोरी, 17 लाख कैश और गहने ले उड़े चोर

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से दिनदहाड़े 23 लाख की चोरी, 17 लाख कैश और गहने ले उड़े चोर

रायपुर: मुंगेली जिले में चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से दिनदहाड़े 23 लाख रुपए की चोरी कर ली है। वो किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोरमी के वार्ड नंबर 7 में असगर अली रहते हैं। वो रिटायर हो चुके हैं। सोमवार को वह किसी काम से सुबह 11 बजे बिलासपुर गए थे। इसके बाद शाम को 5 बजे, जब वह वापस लौटे तब उन्होंने देखा कि घर के पीछे कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर तिजोरी में रखे 17 लाख कैश और गहने गायब थे। कुल मिलाकर 23 लाख का माल पार हो चुका था।

घटना के बाद असगर ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह घटना घटी है। वो थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर है। फिर भी चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

जान पहचान के शख्स पर शक

पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि घटना को किसी जान पहचान के शख्स ने अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds