लॉगिन

2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

Chhattisgarh May 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

2 लाख 21 हजार की ‘फर्जी चोरी’ का खुलासा, कर्ज से बचने खुद रची थी कहानी

जांजगीर चांम्पा : जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज चंद घंटों के भीतर दो लाख इक्कीस हजार रुपये की कथित चोरी के मामले का खुलासा कर दिया।

दरअसल, बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर की अलमारी से अज्ञात चोरों ने 2 लाख 21 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बिर्रा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ के दौरान आवेदक के बयान में विरोधाभास सामने आया, जिस पर पुलिस ने कड़ाई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की।

पूछताछ में नरेश भारद्वाज टूट गया और सच्चाई सामने आ गई। उसने बताया कि उसने गांव के लोगों से उधार लिया था और कर्ज चुकाने से बचने के लिए खुद ही झूठी चोरी की कहानी रची। आरोपी ने रकम को घर की छत में छुपाकर रखा था और अलमारी को घर से दूर ले जाकर फेंक दिया था।

पुलिस ने छुपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली और गवाहों के सामने उसे सुपुर्द किया। इस तरह जांजगीर पुलिस ने झूठी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds