heml

22 नक्सलियों ने किया समर्पण : 14 पुरुष और 8 महिला नक्सली शामिल, सभी अबूझमाड़ क्षेत्र में थे सक्रिय

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन से भयभीत और सरकारी पैकेज से आशात्वित होकर 22 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है. कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी 22 नक्सली अबूझमाड़ रीजन मैं एक्टिव थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर पुलिस को उस वक्‍त बड़ी सफलता हाथ लगी जब अबूझमाड़ के 22 नक्सलियों ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण करने वालों में कुतुल डीवीसीएम सुखलाल भी शामिल है। समर्पण करने वालों में 14 पुरुष और 8 महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पण के अवसर पर नारायणपुर एसपीरॉबिंसन गुड़िया के साथ कई आला अफसर मौजूद थे।

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

वहीं सोमवार (9 जुलाई) को दंतेवाड़ा जिले में लौन वर (घर वापसी) अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने सर डर किया। इसमें 8 लाख के ईनामी नक्सली चंद्रना और 03 महिला नक्सली भी शामिल है।1005 नक्सली अब तक इस अभियान के तहत सरेंडर कर चुके हैं। इसमें से 205 ईनामी नक्सली भी है। इन सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरें डर किया है।

बीते महीने 7 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

दंतेवाड़ा जिले में लोन वराटू अभियान के तहत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। अब तक इस अभियान मैं 991 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सरें डर करने वाले नक्सलियों पर 50-50 रूपये ईनाम घोषित था। जिला प्रशासन की तरफ से नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जौड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में चलाये जा रहे लोन वराटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित हौकर 2 ईनामी नक्सलियाँ समेत 7 माओवादियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादी जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी और दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम पीमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर थे। दोनों पर 50-50 रूपये ईनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button