heml

POLITICS : पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी नेता सहित 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन

दुर्ग : लोकसभा चुनाव के दौारन भिलाई में कांग्रेस की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के कई बडे़ नेता हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री और सांसद रहे ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि रामेश्वर वर्मा और पूर्व पार्षद सुलेखा यादव सहित 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा प्रवेश किया।

भिलाई में एक के बाद एक कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। आज सांसद विजय बघेल के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व गृहमंत्री व सांसद रह चुके ताम्रध्वज साहू के सांसद प्रतिनिधि रहे रामेश्वर शर्मा ने अपने सौ से ज्यादा साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया।

वही खुर्सीपार की पूर्व पार्षद सुलेखा यादव ने भी अपने वार्ड के डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने साथ कांग्रेस को टाटा बाय बाय बोलकर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस बिखर गई है। वो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस का ना कोई विजन और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भष्ट्राचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में जो अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button