एमपी के 2 तस्कर गिरफ्तार : कार की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे थे 1.21 क्विंटल गांजा

जशुपर। छत्तीसगढ़ के जशुपर जिले की पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 क्विटल 21 किलो 850 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रूपए बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में उपयोग कार और आरोपियों को जप्त किया गया। मामला जशुपर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दो युवक तपकरा थाना क्षेत्र से होते हुए एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में गांजा छुपाकर ओड़िशा से लेकर मध्यप्रदेश जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर लावाकेरा बैरियर में भी पुलिस की टीम के द्वारा नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओड़िशा की ओर से मुखबिर से बताए अनुसार संदिग्ध वाहन की चेकिंग की,जिसमें से स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में गांजा मिला।

दोनों तस्कर मध्यप्रदेश के रहने वाले

वहीं दोनों व्यक्यों से पूछताछ करने पर अपना 23 वर्षीय अशोक कुमार यादव ग्राम खैरटोली मध्यप्रदेश और 22 वर्षीय निलेश कुमार यादव ग्राम कुशीयारा मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया है। उनके पास से 1 क्लिटल 21 किलो 850 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रूपए बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने तस्करी में उपयोग कार, और आरोपियों को जप्त किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds