लॉगिन

कांग्रेस एमएलए की कंपनी पर 2 करोड़ जुर्माना, डिप्टी सीएम के खिलाफ लगाए थे गंभीर आरोप

Madhya Pradesh November 9, 2024 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस एमएलए की कंपनी पर 2 करोड़ जुर्माना, डिप्टी सीएम  के खिलाफ लगाए थे गंभीर आरोप

कांग्रेस एमएलए की कंपनी पर 2 करोड़ जुर्माना, डिप्टी सीएम के खिलाफ लगाए थे गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य सरकार ने उनकी कंपनी उदित इन्फ्रा वर्ल्ड पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। अभय मिश्रा रीवा जिले के सेमिरया से विधायक हैं। पिछले दिनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

दरअसल, कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की कंपनी उदित इन्फ्रा वर्ल्ड उमरिया जिले में निर्माण कार्य कर रही है। मानपुर तहसील के सेमरा गांव में मुरम और मिट्टी के अवैध उत्खनन के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

वसूली की प्रक्रिया
उमरिया कलेक्टर ने रीवा कलेक्टर को पत्र लिखकर वसूली कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने विधायक अभय मिश्रा से 2.15 करोड़ की वसूली करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं। इस राशि में रॉयल्टी और जुर्माना दोनों शामिल है।

अवैध उत्खनन का मामला
नोटिस के मुताबिक,  उदित इन्फ्रा वर्ल्ड प्रालि ने उमरिया के सेमरा गांव में 11,250 घनमीटर मिट्टी और मुरम का अवैध खनन किया है। इसके लिए कंपनी पर रॉयल्टी (5.62 लाख) का 30 गुना यानी 1.68 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया गया। मनेरी क्षेत्र में उनके खिलाफ एक मामला है। इसमें 46.68 लाख की वसूली प्रस्तावित है। उमरिया कलेक्टर ने यह जुर्माना अदालत के निर्देश पर लगाया है।

विधायक अभय मिश्रा का आरोप
विधायक अभय मिश्रा ने राजनीतिक दबाव में परेशान करने का आरोप लगाया है। दावा किया कि अपनी कंपनी से वह पूरी तरह अलग हो चुके हैं। मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है। अभय मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर डिप्टी सीएम पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

सीएम मोहन यादव को लिखा था पत्र 
रीवा की सियासत में अभय मिश्रा और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला एक दूसरे धुर विरोधी हैं। 2018 में रीवा सीट पर दोनों के खिलाफ दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। अभय मिश्रा ने 5 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर एमपी की सियासत में भूचाल ला दिया था। उन्होंने डिप्टी सीएम पर मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds