Site icon khabriram

CG : तीन बैगाओं की मौत के मामले में एक नाबालिग समेत 14 गिरफ्तार

baiga hatya

कवर्धाछत्तीसगढ़ के कवर्धा में नागाडबरा में तीन बैगाओं की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, 14 जनवरी को कुकदुर थाना अंतर्गत नागाडबरा में पति पत्नी और बच्चा समेत तीन बैगाओं लाश मिली थी। तीनों की लाश बुरी तरह से जली हुई थी। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि, तीनों ने जलकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने साजिश करके इन्हें जान से मार दिया है। दरअसल, पुलिस को घटनास्थल पर कुल्हाड़ी और खून के छीटें मिले थे। हालांकि इस घटना के 34 दिन बाद फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि, बैगाओ की हत्या की गई है।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया खुलासा

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि, जमीन विवाद के चलते पति-पत्नी और बच्चे को मौत के घाट उतारा गया था। जिसमें एक नाबालिग समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना के दिन गांव में छट्टी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद को लेकर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बीच कुल्हाड़ी से हमला कर बैगाओं की हत्या कर दी गई।

पड़ोस में रहने वाली महिला ने क्या बताया

पुलिस के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाली महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने पहली बार तो कुछ भी नहीं बताया, लेकिन दूसरी बार में कहा कि, रात के वक्त जब वो टॉयलेट के लिए गई थी। तब उसे बचाओ-बचाओ की आवाज आई थी। पुलिस ने उससे पूछ कि, यह सब उसने पहले क्यों नहीं बताया था तो उसने बोल कि, वो डर गई थी। क्योंकि जो लोग हत्या कर सकते हैं। वो हमे भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Exit mobile version