CG CRIME : बिल्डर्स के दफ्तर से 10 लाख की चोरी, आफिस का कर्मचारी ही निकला चोर

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से चोरी का मामला सामने आया था। जहां सोमवार को बिल्डर्स अशोक लुंकड के दफ्तर से 10 लाख रूपए की चोरी हो गई थी। इसके बाद बिल्डर्स ने संदेशी कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर संदेशी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुछताछ की। जिसमें कर्मचारी ने अपनी जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से रुपए बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम जमशेदपुर हैं। वह झारखण्ड का रहने वाला है। वह पृथ्वी डेवलेपर दफ्तर में काम करता था। सोमवार को पृथ्वी डेवलेपर दफ्तर से 10 लाख रूपए लेकर फरार हो गया था। इसकी जानकारी होने पर बिल्डर्स ने कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को ओडिशा से किया गिरफ्तार

पुलिस ने  कर्मचारी का अकाउंटेट,मोबाइल, को ट्रेस किया तो आरोपी का लोकेशन ओडिशा के ख़लीपाली थाना क्षेत्र के झरिगाँव बताया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर ओडिशा के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने आरोपी युवक को ओड़िशा से गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के रुपए  बरामद कर लिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds