Site icon khabriram

रायपुर: समता कॉलोनी के हुक्काबार में पुलिस टीम का छापा…

रायपुर. समता कॉलोनी जैसे पॉश इलाके में हुक्का बार चलाया जा रहा था।
इसमें नाबालिगों को भी पीने की छूट दी गई थी। नाबालिग बेखौफ होकर यहां हुक्के का कश मारते थे।

इसकी सूचना मिलने पर आजादचौक पुलिस की टीम ने छापा मारा। मौके से अभिषेक होतवानी, देव धरवानी और एक युवती राशि अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, पाइप, फ्लेवर व अन्य चीजें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version