Site icon khabriram

छ.ग. क्राइम : गर्मभवती महिला की कमरे में मिली लाश, गले में मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका…

रायपुर I नवविवाहित महिला का शव घर में मिला है। महिला गर्भवती थी। गले पर चोट के निशान थे। हत्या की आशंका है। एक साल पहले ही उसने लव मैरिज की थी। यह बिलासपुर जिले का मस्तूरी थाना क्षेत्र है। पंचनामा की कार्यवाही की गई। शव को पी.एम. के लिए भिजवाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार के डगनिया गांव निवासी अशोक कुमार भारद्वाज की 18 वर्षीय पुत्री संध्या राय ने एक वर्ष पूर्व भगवान पाली के राम स्नेही राय से प्रेम विवाह किया था.

जिनका आज निधन हो गया गले पर निशान मिले हैं। चूंकि पंचनामा नवविवाहित का है,

इसलिए उन्होंने तहसीलदार के साथ मिलकर यह रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, शव को पी.एम. के लिए भेजा गया था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पी.एम. रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version